Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर गरमाई राजनीति, मंत्री कवासी लखमा ने कह दी ये बड़ी बात…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर गरमाई राजनीति, मंत्री कवासी लखमा ने कह दी ये बड़ी बात…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/11/21 at 12:18 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG News : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर गरमाई राजनीति, मंत्री कवासी लखमा ने कह दी ये बड़ी बात...
CG News : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर गरमाई राजनीति, मंत्री कवासी लखमा ने कह दी ये बड़ी बात...
SHARE

3 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की मतगणना पर पूरे देश की निगाह टिकी हुई है, इसी बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा-कांग्रेस में राजनीति गर्माई हुई है।

इसी बीच प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है, मंत्री ने कहा – टीएस सिंहदेव, दीपक बैज बड़े नेता, मैं दरी बिछाने वाला और झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता, टीएस सिंहदेव और दीपक बैज की अपनी-अपनी राय, लेकिन मेरी राय में आगे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होना चाहिए। भूपेश बघेल देश के सबसे बढ़िया मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने आदिवासियों के लिए बहुत काम किया है। यह बात कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच मंत्री कवासी लखमा ने कहा है।

- Advertisement -
Ad image

फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मंत्री बनने के सवाल पर कवासी लखमा ने कहा कि मंत्री बनना कौन नहीं चाहता, मैं भी चाहता हूं, लेकिन ये हाईकमान तय करेगा, वो बोलेंगे तो मंत्री बनूंगा, दरी बिछाने को बोलेंगे, तो दरी बिछाऊंगा, कांग्रेस सरकार आने पर अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी पसंद, आदिवासियों और किसानों की पसंद भूपेश बघेल हैं। बाकी हाईकमान जो निर्णय ले मुझे मंत्री बनने का कोई लालच नहीं,  मैं आदिवासी से आता हूं, पर मेरी पसंद भूपेश बघेल हैं।

- Advertisement -

टीएस सिंहदेव के अगला चुनाव नहीं लड़ने वाले बयान पर लखमा ने कहा कि मैं गरीब आदिवासी आदमी हूं। नेहरू परिवार जो बोलेगा,  वो हम करेंगे। मुख्यमंत्री विधायक दल तय करता है। भूपेश बघेल 5 साल में छतीसगढ़ियां लोगों के दिल में बस गए है।  भूपेश बघेल ने आदिवासियों के लिए खूब काम किया है। मैं छोटा कार्यकर्ता हूं, बेहतर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में 48 लाख लोगों के वोट नहीं देने पर लखमा ने कहा कि शहर में काम नहीं हुआ, इसके जिम्मेदार मोदी अमित शाह हैं। छत्तीसगढ़ में मोदी, अमित शाह ने कुछ नहीं किया। ED-IT भेजकर व्यापारी वर्ग को परेशान किया, व्यापारी परेशान हैं। आने वाले समय में हमारी सरकार बनेगी। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। बस्तर, सरगुजा में ज्यादा सीटें मिलेंगी।

6 हजार व्यापारियों को GST नोटिस भेजे जाने पर लखमा ने कहा कि शहर में ढंग से काम नहीं हुआ, इसलिए शहर में वोट नहीं पड़ा है। ये केंद्र का नियम है, कानून नहीं है। GST लगाकर व्यापारियों को परेशान किया। व्यापारी अपने मेहनत से व्यापार कर रहा है। हम मध्यप्रदेश में गए थे,  वहां के व्यापारियों ने कांग्रेस को वोट दिया है। वहां भी अब सरकार बदलने जा रही है। व्यापार रहेगा तभी तो देश चलेगा।

 

TAGGED: #update, cgnews, Chhattisgarh, KAWASILAKHMA, latest, politics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के CM बनने के बयान पर गर्माई राजनीति RAIPUR BREAKING : उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के CM बनने के बयान पर गरमाई राजनीति
Next Article CG CRIME : विवाद के बाद युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  CG CRIME : विवाद के बाद युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

Latest News

CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल का हो रहा खस्ता हाल, अभिभावक ले रहे टीसी, कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
CG NEWS: जिले के अलग अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG : सकरी क्षेत्र में चला निगम का बुलडोजर...अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का अभियान जारी
CG : सकरी क्षेत्र में चला निगम का बुलडोजर…अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का अभियान जारी
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
CG NEWS : पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत  
छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?