Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किसान पर टूटा आफत का पहाड़… 350 क्विंटल धान जलकर खाक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोरबाछत्तीसगढ़

किसान पर टूटा आफत का पहाड़… 350 क्विंटल धान जलकर खाक

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/03 at 10:57 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

कोरबा/कटघोरा। प्रदेश भर में किसान अब अपनी खड़ी फसल लेकर विपणन केंद्रों में पहुंच रहे। उन्हें खुशी है कि सालभर की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें उनकी कीमत मिल सकेगी। लेकिन दूसरी तरफ कटघोरा थाने के छुरी के एक किसान पर इस खुशी से पहले ही दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। खलिहान में मिंजाई के लिए रखी 22 एकड़ की खड़ी धान की फसल जकर खाक हो गई है। यह आगजनी किन वजहो से हुई है मालूम नही चल सका है। कटघोरा पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित किसान के मुताबिक उन्हें इस बात की आशंका है किसी ने दुर्भावना से उसके खलिहान में रखी फसल में आग लगाई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है। किसान ने बताया कि उसने आग बुझाने फौरन एनटीपीसी और कटघोरा के दमकल को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक छुरी कला के पार्षद सन्तोष कुमार केंवट पेशे से किसान है। घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर उनका खलिहान मौजूद है, जहां इन दिनों धान मिंजाई का काम जोरो पर है। कल सुबह जब वे खलिहान की ओर से गुजर रहे थे तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तीन से चार पैरावट का ढेर धू-धूकर जल रहा था। उन्होंने फौरन पानी भरे टैंकर से आग पर छिड़काव किया तब जाकर आग पर काबू पाया गया।

- Advertisement -

किसान ने बताया कि आग में खाक हुई फसल करीब 22 एकड़ की थी। तकरीबन 350 क्विंटल धान जल चुका है। इस आगजनी से किसान सन्तोष को सात से साढ़े सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि फसल का उन्होंने बीमा करा लिया था। प्रशासन की ओर से पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए पंचनामा तैयार कर लिया है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री से मार्मिक अपील करते हुए नुकसान के भरपाई की गुहार लगाई है।

TAGGED: 350 क्विंटल धान, GRAND NEWS, कोरबा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायगढ़ आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत
Next Article रायपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं… चेकिंग अभियान शुरू… एसएसपी ने जारी किया आदेश  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : नंदनवन पक्षी विहार के तेंदुआ 'नरसिंह' का निधन, बीते दस वर्षों से था आकर्षण का केंद्र
CG NEWS : नंदनवन पक्षी विहार के तेंदुआ ‘नरसिंह’ का निधन, बीते दस वर्षों से था आकर्षण का केंद्र
Grand News May 11, 2025
Tata Nexon EV May 2025 Offer : ₹1.40 लाख तक की छूट, इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सुनहरा मौका
Tata Nexon EV May 2025 Offer : ₹1.40 लाख तक की छूट, इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सुनहरा मौका
Grand News May 11, 2025
CG NEWS : कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
CG NEWS : कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
Grand News May 11, 2025
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
छत्तीसगढ़ सक्ती May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?