Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : कैदी नहीं रहेंगे कैदी बल्कि… बनेंगे आरजे और पत्रकार… जेल की खबरें… पहुंचाएंगे बाहर, पूरी करेंगे फरमाइशें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONAL

BREAKING : कैदी नहीं रहेंगे कैदी बल्कि… बनेंगे आरजे और पत्रकार… जेल की खबरें… पहुंचाएंगे बाहर, पूरी करेंगे फरमाइशें

Desk
Last updated: 2021/01/01 at 11:37 AM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

हरियाणा में नए साल 2021 की पहली सुबह कैदियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है। प्रदेश की प्रमुख जेलों में रेडियो स्टेशन बनाए जाएंगे। कैदी इन रेडियो स्टेशनों को चलाएंगे। वे ही रेडियो जॉकी होंगे और वे ही पत्रकार बनेंगे। साथ ही जेल के अंदर की खबरें लोगों तक पहुंचाएंगे। फरमाइशें पूरी करके श्रोताओं का मनोरंजन भी करेंगे। यह ऐतिहासिक कदम श्तिनका-तिनका फाउंडेशनश् की ओर से उठाया जा रहा है और प्रदेश पुलिस विभाग भी इस मुहिम में साथ है।

वहीं इस पहल के पीछे का मकसद कैदियों का मनोरंजन करना और उन्हें समाज की अहम कड़ी से जोड़े रखना है। इन जेल रेडियो को ज्श्रत् यानी तिनका जेल रेडियो नाम दिया जाएगा। इसकी शुरुआत अंबाला, पानीपत और फरीदाबाद जेलों से हो रही है। पानीपत के 5, अंबाला के 6 और फरीदाबाद जेल में 10 कैदियों को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। इसके अलावा फाउंडेशन की ओर से जेलों में कैदियों के लिए तरह-तरह की प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं।

- Advertisement -
Ad image

प्रोजेक्ट के तहत दिसंबर में ऑडिशन लेकर तीनों जिलों की जेलों से 21 कैदियों का चयन किया गया था। इनमें फरीदाबाद जेल की 5 महिला कैदी भी शामिल हैं। इन्हें तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नंदा ने ट्रेनिंग दी है। जेल परिसर में रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। बाहर के लोग इससे नहीं जुड़ सकेंगे। बैरक के बाहर लगे स्पीकर के जरिए रेडियो सुना जाएगा। इसमें रोजाना एक घंटे का कार्यक्रम होगा।

- Advertisement -

कानून, सेहत और संगीत से जुड़े विषय होंगे

- Advertisement -

कार्यक्रम में कानून, सेहत और संगीत से जुड़े विषय होंगे। कैदी अपनी कविताएं और कहानियां भी सुना सकेंगे। अपनी फरमाइश या सवाल लिखकर दे सकेंगे, जिसका जवाब अगले कार्यक्रम में दिया जाएगा। जेल में कलाकारों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जो जेल रेडियो में अपनी भागीदारी करेंगे। खास बात यह है कि तीनों जेल के कैदियों ने ही परिचय गान और धुन तैयार की है।

ट्रेनिंग का समापन फरीदाबाद जेल में किया गया और इस दौरान हरियाणा के जेल महानिदेशक के. सेल्वाराज, जिला जेल फरीदाबाद के अक्षीक्षक जयकिशन छल्लर, केंद्रीय जेल अंबाला के सुपिरिटेंडेट लखबीर सिंह बरार और जिला जेल पानीपत के अधीक्षक देवी दयाल जूम पर मौजूद रहे। सभी प्रतिभागी बंदियों को सर्टिफिकेट भी सौंपे गए। ऐसे रेडियो स्टेशन पूरे प्रदेश की जेलों में स्थापित करने की योजना है। हरियाणा के जेल महानिदेशक के. सेल्वाराज ने इस कदम की तारीफ की है।

तिहाड़ जेल में हुई थी शुरुआत

बता दें कि जेल रेडियो की शुरुआत सबसे पहले 2013 में तिहाड़ जेल दिल्ली में हुई थी। 31 जुलाई 2019 को तिनका तिनका ने जिला जेल आगरा में जेल रेडियो की शुरुआत की थी, जो भारत की सबसे पुरानी जेल इमारत में संचालित है। इस जेल रेडियो की शुरुआत में उदय और तुहिना नामक दो कैदी जुड़े। आगरा जेल रेडियो ने उत्तर प्रदेश में पहली बार एक महिला कैदी को रेडियो जॉकी के तौर पर स्थापित किया था।

गौरतलब है कि हरियाणा में 19 जेल हैं, जिनमें 3 सेंट्रल और 16 जिला जेल शामिल हैं। फिलहाल हरियाणा की जेलों में कुल 20 हजार 423 कैदी हैं, जिनमें 900 से अधिक महिला कैदी शामिल हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : साल के पहले ही दिन… कोरोना के खिलाफ आई… बड़ी, तो लोगों के लिए… राहत की खबर
Next Article Google Play Store में जुड़ा Subscription सेक्शन, नए साल में आपको मिलेंगे ये फायदे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?