रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर राजधानी रायपुर हॉटस्पॉट बनते नजर आ रहा है। इसी बीच खबर आई है कि राजधानी रायपुर में 45 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें 29 प्रायमरी कॉन्टेक्ट, 6 पुलिस वाले, 2 इंटर स्टेट, 7 आम व्यक्ति व 1 हेल्थ वर्कर पॉजिटिव मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, पुराने पुलिस मुख्यालय का आरक्षक, एक हेल्थ वर्कर, कबाड़ व्यापारी, एक छात्र, एक बिजली मिस्त्री, एक पेंटर, और एक रेलव काउंटर के संपर्क में आने वाले एक और कर्मचारी, आंगनबाड़ी से जुड़ी महिला कर्मी भी संक्रमित मिली है. रायपुर के रामेश्वर नगर से 5, नया रायपुर से 1, शांति नगर, दलदल सिवनी, मोवा, मौलश्री नगर, स्टेशन रोड, होटल, न्यू शांति नगर, सड्डू से कोरोना संक्रमित मिले हैं।
ALSO READ – प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 666… आज मिले 19 नए पाॅजिटिव… जानिए कहां बढ़े मरीज
बता दें कि राजधानी में अब तक कुल 491 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमे से 233 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। राजधानी में अब 258 सक्रिय मरीज है। कोरोना से रायपुर में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3364 हो गया है। इनमें से 2644 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 704 हो गई है।