रायपुर। BJP के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है, BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी के लिए जारी सूची के अनुसार रायपुर से विकास मरकाम को BJP के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं सरगुजा से रामलखन सिंह पैकरा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।