Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी नहीं, अभी भी 2.27 लाख उपलब्ध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी नहीं, अभी भी 2.27 लाख उपलब्ध

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/11/24 at 9:17 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
Buy Paddy: Chhattisgarh's paddy procurement figures exceed 103 lakh metric tonnes, payment of Rs 21,237 crore to 22.86 lakh farmers
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी नहीं, अभी भी 2.27 लाख उपलब्ध
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG BIG NEWS : राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (Bought paddy in Chhattisgarh) के लिए कहीं भी बारदाने की कमी नहीं है। जिलों के भण्डारण केन्द्र, सोसायटियों सहित उपार्जन केन्द्रों में आज की स्थिति में धान खरीदी के लिए इतने बारदाने उपलब्ध हैं कि आगामी एक-सवा माह तक बारदाने की कोई कमी नहीं होगी। खाद्य सचिव टी.के. वर्मा ने बताया कि इस साल राज्य में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य को देखते हुए 5 लाख 50 हजार नग गठान बारदाने की व्यवस्था शासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। राज्य मेंबारदाने की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने बारदाने धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए अब तक जिलों को 2 लाख 97 हजार गठान बारदाना प्राप्त हो चुका है, जिसमें से अभी तक मात्र 70 हजार 250 नग गठान बारदाने का उपयोग धान खरीदी के लिए हुआ है। अभी भी जिलों में धान खरीदी के लिए 2 लाख 27 हजार नग गठान बारदाने उपलब्ध हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSO READ :   OMG : गांजे की लत में चूहे ! ‘नशेड़ी’ चूहों ने खाया 581 किलो गांजा, पुलिस बोली – आकार में छोटे होते हैं, नहीं डरते

- Advertisement -

 

खाद्य सचिव टी. के. वर्मा ने बताया कि धान खरीदी के लिए राज्य को इस साल भारत सरकार के जूट कमिश्नर से 2 लाख 37 हजार गठान बारदाना मिलना था, जिसमें से 2 लाख 17 हजार गठान बारदाना उपलब्ध हो चुका है। बीते वर्ष का 42 हजार गठान नया बारदाना बचा हुआ था, जिसे मिलाकर राज्य में 2 लाख 80 हजार नग नया बारदाना उपलब्ध है, जिसमें धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग का चावल भी उपार्जित किया जा रहा है। धान खरीदी के लिए बीते वर्ष उपयोग में लाए गए 81 हजार गठान प्लास्टिक के बारदाने सहित शेष 6 हजार गठान नए प्लास्टिक बारदाने के उपयोग के साथ ही पीडीएस और मिलर्स से प्राप्त पुराने बारदाने का उपयोग किया जा रहा है। राज्य के कुछ खरीदी केन्द्रों में पुराने बारदानों में इक्का-दुक्का बारदानों के कटे-फटे मिलने की शिकायतें सामने आई हैं। इसकी जांच की जा रही है और संबंधित आपूर्तिकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

 

ALSO READ : BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में आरक्षण का नया कोटा तय, आदिवासी समाज को 32%, SC को 13%, OBC को 27% और EWS को 4% रिजर्वेशन, पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ा मुआवजा

 

खाद्य सचिव ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों को डिमांड के आधार पर नियमित रूप से बारदाने की आपूर्ति की जा रही है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज की स्थिति में बस्तर जिले में धान खरीदी के लिए मात्र 243 गठान, बीजापुर में 27, दंतेवाड़ा में 02, कांकेर में 2664, कोण्डागांव में 1059, नारायणपुर में 83, सुकमा में 29, बिलासपुर में 2047, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 531, जांजगीर-चांपा में 494, कोरबा में 317, मुंगेली में 2452, रायगढ़ में 556, सक्ती में 203, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1653, बालोद में 7004, बेमेतरा में 6505, दुर्ग में 3620, कवर्धा में 3998, राजनांदगांव में 4954, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 2579, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 949, बलौदाबाजार में 4246, धमतरी में 5688, गरियाबंद में 4003, महासमुंद में 8467, रायपुर में 4483, बलरामपुर में 144, जशपुर में 300, कोरिया में 211, सरगुजा में 346 सूरजपुर 244 तथा मनेेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मात्र 149 गठान इस प्रकार कुल 70,250 गठान बारदाने का ही उपयोग धान खरीदी में हुआ है, जबकि उक्त 33 जिलों को 2 लाख 97 हजार गठान अब तक उपलब्ध कराए जा चुके हैं। धान खरीदी के लिए जिलों में अभी भी 2 लाख 27 हजार गठान बारदाने उपलब्ध हैं।

 

ALSO READ : CG BREAKING : स्तीफा देने वाले बयान के बाद मंत्री कवासी लखमा का एक और बड़ा बयान, बोले –  आदिवासी भीख मांग सकता है, लेकिन चोरी नहीं कर सकता, बलात्कार नहीं…

TAGGED: # latest news, Bought paddy in Chhattisgarh, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Alia Daughter Name: आलिया -रणबीर कपूर की बेटी का हुआ नामकरण, दादी नीतू कपूर ने रखा पोती का नाम
Next Article CG BIG NEWS : आर्थिक सहायता की राशि में बढ़ोतरी, अब फसल हानि होने पर पहले से ज्यादा मिलेंगे पैसे, केबिनेट की बैठक में लिए गए यह बड़े निर्णय CG BIG NEWS : आर्थिक सहायता की राशि में बढ़ोतरी, अब फसल हानि होने पर पहले से ज्यादा मिलेंगे पैसे, केबिनेट की बैठक में लिए गए यह बड़े निर्णय

Latest News

Aaj ka Rashifal 21 May 2025 : आज इन राशियों की चमकी किस्मत, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 21, 2025
CSK vs RR IPL 2025 : राजस्थान ने CSK को 6 विकेट से हराया, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा फिफ्टी
Cricket खेल May 20, 2025
Condom vending machine controversy : अशोका यूनिवर्सिटी में कॉन्डोम वेंडिंग मशीन विवाद: रेनू भाटिया ने जताई नाराजगी, प्रोफेसर की गिरफ्तारी ने बढ़ाया तनाव
NATIONAL May 20, 2025
CG News : PM मोदी 22 मई को उरकुरा समेत छत्तीसगढ़ के 5 अमृत स्टेशन स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद बृजमोहन
छत्तीसगढ़ May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?