कोरबा। CG NEWS : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक शख्स ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक सरकारी स्कूल में चपरासी था। बताया गया कि वह कर्ज से परेशान था। इसलिए उसने जान दी है। स्कूल के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।

ALSO READ : CRIME NEWS : 15 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को दिया जन्म, दंग रह गए परिजन, युवक ने इस तरह जाल में फंसाया, पढ़िए पूरी खबर…

 

मूल रूप से लैमरू थाना क्षेत्र के चिरईझुंझ का रहने वाला भरत लाल बालको नगर एक स्कूल में चपरासी का काम करता था। भरत लाल पहाड़ी कोरवा जनजाति का है। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से वह परेशान था। इसलिए 2 महीने से स्कूल भी नहीं जा रहा था।

ALSO READ : CG BIG NEWS : नक्सलियों ने 6 ग्रामीणों का किया अपहरण, एक को मारकर फेंका, 4 रिहा, चकमा देकर भाग निकला ग्रामीण, इलाके में दहशत  

 

भरतलाल की पत्नी ने बताया कि शनिवार को वह अचानक घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। कुछ देर बाद पता चला कि उसने जान दे दी है। पत्नी शुभामनी ने बताया कि भरत ने बेटी की शादी के लिए 5 लख का कर्ज लिया था। 4 लाख चुका भी दिए थे, पर एक लाख नहीं दे पाया था। इस बात से भी वह परेशान था। इसके अलावा वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से भी उसके काफी पैसे खर्चा हुआ करते थे।