Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME : महिला की हत्या कर सोने-चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गया था आरोपी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

CG CRIME : महिला की हत्या कर सोने-चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गया था आरोपी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/04/04 at 5:13 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG CRIME : महिला की हत्या कर सोने-चाँदी के गहने चोरी कर फरार हो गया था आरोपी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे 
CG CRIME : महिला की हत्या कर सोने-चाँदी के गहने चोरी कर फरार हो गया था आरोपी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे 
SHARE

रायगढ़। CG CRIME : जिले के चक्रधरनगर पुलिस महिला के हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल, बीते 26 जुलाई को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिरवानी में महिला साधनी बाई चौहान पति रामलाल चौहान (उम्र 65 वर्ष) का शव उसके घर पर पड़ा मिला था। जिसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद्रपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लड़की पसंद करने आया था गांव, इलाके में फैली सनसनी

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार, मृतिका के दामाद देव सिंह राठिया ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी सास साधनी बाई चौहान अकेली रहती थी। 26 जुलाई के सुबह इसकी बेटी रेखा चौहान मृतिका की नातिन उसके नानी के घर गई तो देखी साधनी बाई जमीन में मृत हालत में पड़ी थी। बाहर से दरवाजा में सीटकीनी लगा था। घर के अंदर कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मृतिका साधनी बाई के गले में पहने सोने के गहने नहीं थी और आलमारी में रखे सोने-चाँदी के जेवर नहीं थे परिजनों ने चोरी को लेकर अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त किया गया था।

मामले में चक्रधरनगर पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ में ग्राम छिरवानी के पास स्थित एसपीएस पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले अजय कुमार बेहरा का मृतिका के घर अक्सर शराब पीने आने-जाने की जानकारी मिली थी। घटना के बाद से संदेही अजय बेहरा फरार था।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई, आरोपी निरंतर गिरफ्तारी से बचने अपना लोकेशन बदल रहा था। जिसके कल चंद्रपुर में परिचित के घर आने की सूचना मिलने पर प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम चंद्रपुर रवाना हुई और आरोपी अजय बेहरा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

आरोपी अजय कुमार बेहरा पिता रतन प्रसाद बेहरा उम्र 34 साल निवासी बांसाझार थाना छाल ने महिला साधनी बाई के पहने जेवर की लूटपाट के उद्देश्य से गला दबाकर, मुंह में रस्सी बांध कर हत्या करना स्वीकार किया है । आरोपी ने महिला से लुटे और आलमारी से चुराए कुछ जेवरों को अपने खर्च के लिए बेच देना बताया।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Breaking News, CG BREAKING NEWS, CG CRIME, CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP BIG NEWS : कमलनाथ के कट्टर समर्थक सुनील गुड्डू शर्मा भाजपा में शामिल, पूर्व MLA सुनीता बेले ने भी छोड़ी कांग्रेस MP BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एमपी में बड़ा झटका; कमलनाथ के कट्टर समर्थक सुनील गुड्डू शर्मा भाजपा में शामिल, पूर्व MLA सुनीता बेले ने भी छोड़ी कांग्रेस
Next Article RAIPUR NEWS : ग्रैंड विजन दफ्तर में केक काटकर मनाया गया ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का जन्मदिन  RAIPUR NEWS : ग्रैंड विजन दफ्तर में केक काटकर मनाया गया ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का जन्मदिन 

Latest News

CG NEWS: मजरकट्टा मोड़ पर हादसा, बरसात में फिसली पिकअप, चालक का पैर फंसा, ग्रामीणों ने बचाया
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS : ग्रीन आर्मी शीतला बाजार में इन्हे बांटेगा निःशुल्क झोला 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG ACCIDENT NEWS : दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल 
कोंडागांव छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Khabre jara hatke: हिमाचल के शिलाई में दो सगे भाइयों ने एक महिला से रचाई शादी, हाटी जनजाति की परंपरा फिर चर्चा में 
Grand News VIRAL VIDEO देश July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?