Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: संभाग स्तरीय हैण्ड बॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर विजयी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand News

संभाग स्तरीय हैण्ड बॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर विजयी

Suraj
Last updated: 2022/08/25 at 10:07 PM
Suraj
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

बिलासपुर। आधारशिला विद्या मंदिर के खेल परिसर में संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | बालक/बालिका वर्ग – 14, 17, 19 वर्ष आधारशिला विद्या मंदिर में आयोजित किया गया जिसमें संभाग की सभी टीमें हिस्सा ले रही थीं | मुंगेली, पेंड्रा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, सक्ती, बिलासपुर, आदि से 400 से अधिक खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया |

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

आधारशिला विद्या मंदिर के चेयरमैन डा. अजय श्रीवास्तव, अकादमिक डायरेक्टर एस. के जनास्वामी एवं प्रिंसिपल जी. आर मधुलिका ने सभी अतिथियों एवं खिलाडियों का स्वागत किया | प्रतियोगिता के दौरान बिलासपुर में शिक्षा एवं खेल जुड़े प्रमुख अधिकारियों ने आकर सभी खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया |

- Advertisement -

प्रशांत राय, सहायक संचालक, शिक्षा विभाग ने सभी खिलाडियों का स्वागत एवं उत्साह वर्धन किया | उन्होंने कहा कि खेल से हमारा शरीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास होता है | आशा है सभी पूरी खेल भावना से खेलेंगे एवं हार-जीत दोनों ही परिस्थितियों में यहां से कुछ न कुछ सीख कर ही जायेंगे |

- Advertisement -

डी. के. कौशिक (जिला शिक्षा अधिकारी) ने कहा कि स्कूली स्तर पर अब काफी अच्छे तरीके से कोचिंग एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है | अगर हमें राष्ट्रीय एवं अंतर-राष्ट्रीय स्तर पर कुछ अच्छा करना है तो स्कूली स्तर पर इसी तरह के टूर्नामेंट करने होंगे | इसके साथ ही कार्यक्रम में जी. डी गर्ग (सहायक संचालक, क्रीड़ा), अवधराम चंद्राकर (जिला क्रीड़ा अधिकारी) एवं डा. सुरेश शुक्ला (ब्लाक क्रीड़ा अधिकारी) मौजूद रहे |

बिलासपुर की बॉयज और गर्ल्स दोनों ही टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अंडर 19 एवं अंडर – 14 वर्ग में खिताबी जीत हासिल किया | इसके साथ ही अंडर – 17 गर्ल्स में भी बिलासपुर के खिलाडियों ने बेहतरीन खेल दिखाया और फाइनल जीता | अंडर 17 बॉयज में पेंड्रा की टीम विजेता रही | कार्यक्रम के आयोजन में राम प्रताप सिंह, उत्तम साहू एवं देवेन्द्र शास्त्री ने सक्रीय भूमिका निभाई |

TAGGED: GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Confirm Train : Online Train Ticket तुरंत होगा कन्फर्म! बस रखें इस बात का ख्याल
Next Article BIG NEWS : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए CGOA महासचिव सरदार गुरुचरण सिंह होरा, सीएम भूपेश बघेल के हाथों हुए सम्मानित

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?