Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री बघेल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, एक झलक पाने बेताब दिखे लोग, हुआ भव्य स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बालोद

CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री बघेल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, एक झलक पाने बेताब दिखे लोग, हुआ भव्य स्वागत

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/20 at 7:36 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री बघेल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, एक झलक पाने बेताब दिखे लोग, हुआ भव्य स्वागत
CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री बघेल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, एक झलक पाने बेताब दिखे लोग, हुआ भव्य स्वागत
SHARE
CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री बघेल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, एक झलक पाने बेताब दिखे लोग, हुआ भव्य स्वागत
 

 

- Advertisement -

बालोद। CM BHENT MULAQAT : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के आज बालोद में रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने लोग बेताब दिखे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम बालोद पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो कर जनता का दिल जीत लिया। सड़क के दोनों ओर लोगों ने हाथ हिलाकर, फूलों की बारिश कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी कई जगह काफिला रोक कर लोगों का सत्कार और स्वागत स्वीकार किया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान जगह-जगह उनका आत्मीय स्वागत किया गया और सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें तौल कर स्वागत किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

- Advertisement -

 

मुख्यमंत्री का रोड शो में गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा से स्वागत किया गया। रोड शो में मुख्यमंत्री को पारंपरिक खुमरी भी पहनाई गई। बालोद में रोड शो में मुख्यमंत्री को धान से तौला गया। बालोद निवासियों ने किसान हितैषी नीतियों के लिए धान से तौलकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। गायत्री परिवार बालोद के सदस्यों ने पीत वस्त्र भेंट कर और तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। जिला साहू संघ द्वारा लड्डू से तौला गया। इस दौरान महामाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। ब्लॉक देवांगन समाज द्वारा फूल माला भेंटकर मुख्यमंत्री का रोड शो में सम्मान किया गया।

 

 

मुख्यमंत्री का इस दौरान गंगा मैया दुग्ध उत्पादक संघ ने दूध से तौलकर स्वागत किया। भूपेश कका जिंदाबाद के नारे लगे। धीवर समाज ने भी स्वागत किया। जय बजरंग अखाड़ा ने मलखंभ से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों के साथ सेल्फ़ी भी ली। इसी तरह जिला स्वर्णकार समाज, पुराना बस स्टैण्ड व्यापारी संघ, मुस्लिम जमात, सेलून संघ, ट्रक एसोसिएशन, एन.एस.एस., शाकद्वीपीय ब्राम्हण समाज, तहसील निषाद समाज और माहेश्वरी पंचायत ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने 90 वर्षीय भीखम लाल सोनी और सरस्वती सोनी से मुलाकात की और तस्वीरे ली। जैन समाज ने पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में लोगों से आत्मीयता से भेंट-मुलाकात की।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs AUS 1st T20 Live: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, ग्रीन और वेड चमके
Next Article Oscar Award : RRR को पछाड़ा, भारत की ओर से इस फिल्म को मिली ऑस्कर अवॉर्ड्स में एंट्री, जानिए फिल्म के बारे में

Latest News

RAIPUR NEWS : KTU में जमकर बवाल, आधी रात को नशे में धुत बॉयज हॉस्टल के लड़कों ने गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के साथ की बदसलूकी, सुरक्षा पर उठे सवाल 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
CG NEWS: ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिला राशन,परिवार को खाने के पड़े लाले, पोषण में हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने की शिकायत,
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में देह व्यापार का खुलासा, किराए के मकान में पकड़ाए 3 लड़कियां, संचालक-संचालिका भी गिरफ्तार 
Grand News June 1, 2025
Farmer Loan: किसानों के लिए खुशखबरी, बिना गिरवी रखे मिलेगा लाखों का लोन!
Business Grand News छत्तीसगढ़ देश June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?