Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG BREAKING : जवानों को मिली बड़ी सफलता; आगजनी और हमले जैसे अन्य घटनाओं में शामिल 11 नक्सली गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG BREAKING : जवानों को मिली बड़ी सफलता; आगजनी और हमले जैसे अन्य घटनाओं में शामिल 11 नक्सली गिरफ्तार

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/12/18 at 9:43 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG BREAKING : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने इस पद से दिया इस्तीफा....
CG BREAKING : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने इस पद से दिया इस्तीफा....
SHARE
रायपुर : CG BIG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य में नक्सल घटनाओें पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए पुलिस एवं केन्द्रीय बलों के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू हुए सर्चिंग अभियान को आज बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में 11 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। बीजापुर जिले के गट्टापल्ली में थाना कुटरू के पुलिस जवानों के द्वारा जनमिलिशिया सदस्य मिच्या लखमू को पकड़ा गया। मिच्या लखमू 15 मार्च 2007 को रानीबोदली कैम्प हमले में शामिल था। 7 दिसंबर 2009 को ग्राम टुंगेली के ग्रामीण  माढ़वी दुलगो के हत्या में भी मिच्या लखमू शामिल रहा है। इसके विरूद्ध थाना कुटरू में दो वारंट भी लंबित है। मिच्या लखमू को बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस और केन्द्रीय बलों के जवान बस्तर अंचल के संवेदनशील इलाकों में लगातार कर रहे हैं सर्चिंग

CG BIG BREAKING : बीते कुछ दिनों से बस्तर अंचल में नक्सली हमले में आयी तेजी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की आपात बैठक लेकर इन घटनाओं की रोकथाम और नक्सलियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य में विशेषकर बस्तर अंचल में पुलिस और केन्द्रीय बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग का अभियान तेज कर दिया गया है। माओवादियों की मौजूदगी को लेकर पतासाजी शुरू कर उनकी धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया गया है।

दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सरहदी क्षेत्र हुर्रेपाल एवं बेचापाल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी कामारूर एलओएस कमांडर सोनू आयाम के साथ लगभग 20-25 माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., दंतेवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमललोचन कश्यप, सीआरपीएफ के उप पुलिस महानिरीक्षक  विकास कठेरिया एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा तथा सीआरपीएफ 230 बटालियन यंग प्लाटून नरेली का संयुक्त बल बेचपाल, हुर्रेपाल एवं गहनार के जंगल की ओर सर्चिंग के लिए रवाना किया गया।

CG BIG BREAKING : जवानों को मिली बड़ी सफलता; आगजनी और हमले जैसे अन्य घटनाओं में शामिल 11 नक्सली गिरफ्तार
CG BIG BREAKING : जवानों को मिली बड़ी सफलता; आगजनी और हमले जैसे अन्य घटनाओं में शामिल 11 नक्सली गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए माओवादियों में 

CG BIG BREAKING : इस इलाके में पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध लोग भागने और छिपने लगे पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें मोती ओयाम, कारू कड़ती, छोटू हेमला, राजेश कड़ती, सोमारू ओयाम, सुनील माड़वी, माड़का लेकाम, आयतु, कोया हेमला एवं बचलू मड़काम शामिल हैं। यह सभी बेचापाल एवं हुर्रेपाल पंचायत डीएकेएमएस, सीएनएम मिलिशिया के सदस्य है। गिरफ्तार माओवादियों में सुनील माड़वी हुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया का डिप्टी कमांडर है। यह सभी 26 नवम्बर 2023 को भांसी निर्माण कार्य में लगे वाहनों की आगजनी की घटना में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार किए गए सभी माओवादियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BIG BREAKING, CG BIG BREAKING : CM विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य में शुरू हुए नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली बड़ी सफलता, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, दंतेवाड़ा और बीजापुर इलाके में 11 नक्सली गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Indian Navy Recruitment 2022 : इंडियन नेवी में भर्ती का सुनहरा मौका, इन पदों पर बिना परीक्षा होगी भर्ती, जानिये पूरी डिटेल Indian Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी में 910 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को मौका, पढ़ें डिटेल्स
Next Article Animal MOVIE: ‘जिस तरह से उन्होंने मुझे देखा, हाय मुझे प्यार हो गया’….. रणबीर से लेकर बॉबी देओल ने एयरहोस्टेस को दिए छप्पर फाड़कर ऑटोग्राफ, वीडियो वायरल

Latest News

IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Cricket खेल May 22, 2025
CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Gariaband : राजिम विधानसभा की सहकारी समितियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, धान खरीदी में सुखत को लेकर जताई आपत्ति, कहा– हमारी नहीं, सिस्टम की गलती है
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Raipur : व्यापारी संघ ने अवंती विहार मुख्य मार्ग के अतिक्रमण को हटाने जोन अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
रायपुर May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?