रायपुर। प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों से सड़क दुर्घटना की खबरें (road accident news) सामने आई है। रायपुर से रांची जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की जानकारी है। इनमें से 1 की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं धमतरी में सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत (constable dies in road accident) हो गई। इसके अलावा दंतेवाड़ा में भी हादसे में एक की मौत हो गई है।
जशपुर हाईवे (Jashpur Highway) पर रांची जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुबह 5 बजे रायडीह पुल के पास हुआ है। हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 1 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को कुनकुरी अस्पताल रेफर किया गया है।
CG NEWS : शिवनाथ नदी में मिली नवजात बच्चे की लाश, जताई जा रही यह आशंका
धमतरी में आरक्षक की मौत
वहीं धमतरी के गंगरेल रोड पर भी एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें अज्ञात वाहन ने एक बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौत हो गई है। वहीं 2 अन्य बाइक सवार भी घायल हुए हैं।
दंतेवाड़ा में एक की मौत
दंतेवाड़ा के गीदम थाना इलाके में भी एक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। ये दुर्घटना एजुकेशन सिटी जावंगा में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।